शुक्र 07 नवंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Gochar 2024: शुक्र देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में करेंगे प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 07 नवंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र का धनु राशि में गोचर सभी 12 राशियों के ऊपर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
कालपुरुष की कुंडली के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि में शुक्र का गोचर नवम भाव यानी भाग्य भाव में होगा। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आय साधनों में वृद्धि होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी और दान पुण्य करेंगे। तीर्थयात्रा का भी सुअवसर आएगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं साथ ही यह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करके आपके सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन अधिक खर्च हो सकते हैं ऐसे में आपको आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा। पैतृक संपत्ति या फिर शेयर बाजार में निवेश से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके सातवें भाव में होगा। सातवां भाव साझेदारी और दांपत्य जीवन से संबंधित होता है। शुक्र वैवाहिक जीवन में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आपकी व्यापार के लेकर बनाई गई नई रणनीतियां और योजनाएं बहुत ही सफल रहेंगी। करियर को लेकर कुछ यात्राएं हो सकती हैं। व्यापार में पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का छठा भाव शत्रु और कर्ज का होता है। ऐसे में आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर, व्यापार और नौकरी को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। किसी कारण से तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो सफलता आपको ही मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। कुंडली का पांचवा भाव मुख्य रूप से शिक्षा और संतान से संबंधित होता है। आपको बच्चों से संबंधित कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन यह समस्या बहुत ही छोटी साबित होंगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में परिस्थितियां आपके लिए सामान्य साबित होंगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके चौथे भाव में होंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, जमीन, वाहन और माता का होता है। इस दौरान आपको लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में मान-सम्मान और नया मुकाम को हासिल कर सकते हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले भाव यानी लग्न और आठवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके तीसरे भाव में होगा। तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय है। नौकरी में कुछ नए मौके हासिल हो सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके लिए ग्रहों की स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आर्थिक जीवन में स्थिरता रहेगी। आपके स्वभाव में पहले के मुकाबले लचीलापन आएगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आपके लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में गोचर करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है | विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातको के लिए शुक्र देव छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का धनु राशि में गोचर पहले भाव में होगा। करियर में कुछ बदलाव के संकेत हैं। जो लोग खुद का व्यापार करते हैं उन्हे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिक कर्ज लेने से बचना होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके बारहवें भाव में होंगे। कुंडली का 12वां भाव व्यय और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। ऐसे में शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा अदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र नवम और चौथे भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके ग्यारहवें भाव में होंगे। ग्यारहवां भाव इच्छापूर्ति और लाभ का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपकी हर एक इच्छा पूरी होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से कामयाबियों का माहौल बनाएंगे अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे बड़े भाइयों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर दसवें भाव में होगा। कुंडली का दसवां भाव केंद्र का सबसे प्रबल भाव होता है। दशम भाव से कर्म का निर्धारण होता है। नौकरी में आपके लिए यह गोचर मिलाजुला रहने वाला होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे जमीन जायदाद संबंधी मामले भी हाल होंगे।