कन्या राशि-
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र सामाजिक पद प्रतिष्ठा में तो वृद्धि करेंगे ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, विवाह का निर्णय करना चाह रहे हों तो अवसर है,ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। सरकारी विभागों अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।