फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा फायदा

Tue, 28 Jul 2020 01:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 1 अगस्त को शुक्र अपनी राशि वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों की अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं। इस तरह नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को सुख और ऐशोआराम का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर जातक को सभी प्रकार की सुख सुविधा से जीवन जीने का लाभ प्राप्त होता है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर या शत्रु भाव में रहता है सुख सुविधाओं और वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र वृषभ और तुला राशियों के स्वामी हैं।  शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का व्यापक प्रभाव जातकों पर पड़ता है। 1 अगस्त को शुक्र अपनी राशि वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके पहले 28 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ था। शुक्र के राशि परिवर्तन से इसका कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन खुशियां में बढ़ोतरी लाएगा। मेष राशि के जातकों में साहस और बल में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और सेहत कुशल रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर खुशियां लेकर आ रहा है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम के मामले में अनुभव अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी खुशी का इंतजार कई महीनों से आप कर रहे थे जल्द ही पूरी होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाले कुछ महीने परेशानियों के भरा रहेगा। प्रेम के मामले में भी आपको निराशा हो सकती है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
शुक्र आपके लिए अच्छा संकेत लेकर आ रहा है। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियों का साथ मिलेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
अटके हुए काम पूरे होंगे। यह समय आपके भाग्योदय का समय है।  सुख-सुविधाएं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ अलग करने का आपको अनुभव प्राप्त होगा।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपके लिए 1 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपके लिए शुक्र का मिथुन राशि में परिवर्तन परेशानियों में इजाफा लाएगा। संपत्ति में विवाद पैदा होने की आशंका है। पारिवारिक परेशानियों से आप घिरे हुए महसूस करेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
इस राशि के लिए सातवें भाव में शुक्र का परिवर्तन आर्थिक संकट ला सकता है। संयम के साथ काम पर ध्यान दें नहीं तो बेवजह विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 
 

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपके लिए शुक्र का मिथुन राशि में जाना कुछ अच्छा संकेत नहीं है। किसी से आपको धोखा मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए  संभलकर रहने की आवश्कता है। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कामों में सफलता मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में होंगे। धन निवेश से आपको फायदा मिल सकता है।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
आपके लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। ऐशोआराम का समय है। समय आपके पक्ष में काम करेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें