फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: शुक्र का कर्क राशि में गोचर इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, 8 जून से बरतनी होगी सावधानी

Thu, 04 Jun 2026 01:36 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Ka Kark Rashi Me Gochar: 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुछ राशियों को इस दौरान रिश्तों में खटास, बढ़ते खर्च और फैसले लेने में उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का कर्क राशि में गोचर - फोटो : AI
Venus Transit in Cancer:2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की गति को बेहद निर्णायक माना गया है, क्योंकि समय-समय पर होने वाले इनके परिवर्तन का सीधा व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। ग्रह केवल राशियां ही नहीं बदलते, बल्कि नक्षत्रों का भी परिवर्तन करते हैं, जिससे उनके प्रभाव में बदलाव आता है। हर राशि पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव भिन्न होता है।

इसी क्रम में 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। यह गोचर जहां कुछ लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों को इस दौरान रिश्तों में खटास, बढ़ते खर्च और फैसले लेने में उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • इस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन पारिवारिक जीवन में हलचल ला सकता है। 
  • घर में मतभेद बढ़ने और रिश्तों में दूरी महसूस होने की संभावना है। 
  • सामाजिक छवि को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। 
  • संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है और यात्राओं में बाधा संभव है। 
  • योजनाएं अपेक्षा के अनुसार पूरी नहीं होंगी और भाग्य का साथ कम मिल सकता है। 
  • आर्थिक रूप से अचानक खर्च बढ़ने या नुकसान के संकेत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के लिए यह गोचर मिश्रित लेकिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।  
  • परिवार में चल रही परेशानियां कम होने की बजाय और बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। 
  • नौकरी या परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। 
  • सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहना जरूरी होगा। 
  • संतान से जुड़ी कोई चिंता मन को विचलित कर सकती है।

4 of 5
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों को भी इस दौरान कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • घर-परिवार में तनाव बढ़ने से माहौल प्रभावित हो सकता है। 
  • करियर से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लग सकती है, खासकर यदि आप किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 
  • समाज में मान-सम्मान को लेकर सावधानी बरतनी होगी। 
  • संतान से जुड़ी चिंताएं मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए उपाय
  • इस समय शुक्रवार के दिन विशेष सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा। 
  • अनावश्यक खर्चों से बचें और दिखावे या विलासिता पर अधिक धन खर्च करने से दूरी बनाएं। 
  • शुक्र ग्रह की अशुभता को कम करने के लिए ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का नियमित जप करें। 
  • यह उपाय आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और रिश्तों में संतुलन लाने में सहायक हो सकता है।
 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें