फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: शुक्र का राशि परिवर्तन आज, इन 8 राशियों को होगा फायदा

Sat, 29 Feb 2020 01:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आज शनिवार, 29 फरवरी को कला, वैभव, सौंदर्य, ऐश्वर्य एवं काम वासना का कारक शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा और 28 मार्च तक इसी राशि में स्थित रहेगा। मेष शुक्र के शत्रु ग्रह सूर्य की राशि है। शुक्र के इस राशि पर जाने से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर किस तरह से पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
शुक्र के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के साथ अच्छी साझेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
आपके सुखों वृद्धि होगी। हालांकि इस बीच आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आप विदेश का दौरा भी कर सकते हैं। 

4 of 13
rashi
मिथुन
कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी अभिरुचि से आपको धन लाभ भी होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
दूसरों से प्रेम पूर्ण व्यवहार करें। समाज में आपकी छवि दुरुस्त होगी। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। यह परिवर्तन आपकी इच्छानुसार होगा। यदि आप कलात्मक क्षेत्र से हैं तो यह गोचर आपको कामयाबी दिलाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पिताजी की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए उनका ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि कर्म पर विश्वास करें।

8 of 13
rashi
तुला
दांपत्य जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। अगर किसी तरह की अनबन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी। व्यापार में साझेदारी करना उत्तम फैसला हो सकता है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
शत्रुओं से सावधान रहें। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना आवश्यक होगा नहीं तो उनकी वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। इस दौरान आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। 

10 of 13
rashi
धनु
प्रेम जीवन में सुखी पल आएंगे। प्रियतम से नज़दीकियां बढ़ेंगी। यदि आप उच्च शिक्षा लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप कोई कदम उठा सकते हैं। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा।

11 of 13
rashi
मकर
घर में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ेगा। इस दौरान कोई गैजेट या कोई वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है और कुछ लोग अपने घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे।

12 of 13
rashi
कुंभ
समाज में आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाग्य में वृद्धि होगी, जिसकी वजह से आपके काम बनने लगेंगे। जो काम काफी लंबे समय से अटके हुए थे, वे भी अब पूरे होने लगेंगे, जिससे आपको मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी और अच्छा धन लाभ भी होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आर्थिक रूप से फायदा होगा। अगर आप इस समय निवेश करते हैं तो उससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी के माध्यम से किसी प्रकार का लाभ होने का रास्ता भी खुलेगा और परिवार की कुल संपत्ति में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें