वृश्चिक राशि- आपकी राशि से छठे शत्रुभाव में शुक्र का गोचर ऋण, रोग और गुप्त शत्रुओं को प्रभावी बनाएगा। शत्रु सामने से नहीं पीछे से वार करेंगे। सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अपने आसपास कार्य करने वाले गुप्त शत्रुओं से भी बचें। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों से लाभ होगा। मान सम्मान की वृद्धि हुई होगी और मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। ननिहाल पक्ष थे सहयोग मिलेगा।