आज यानी 23 मई, सोमवार को शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह सुख, वैभव,समृद्धि और ऐशोआराम का ग्रह माना जाता है। जब भी शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तब कुछ राशि के जातकों के जीवन में धन, दौलत, सुख-सुविधा, ऐशोआराम, प्यार और रोमांस बढ़ जाता है। शुभ शुक्र के प्रभाव से जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलनी आरंभ हो जाती है। शुक्र ग्रह 23 मई को शाम के समय करीब 8 बजकर 40 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे जहां पर ये 18 जून तक रहेंगे फिर वृषभ राशि की अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है जबकि मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि है और कन्या इनकी नीच राशि मानी गई है। शुक्र ग्रह 23 दिनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख सुविधाओं, वैवाहिक सुख,शोहरत,सुंदरता औररोमांस आदि का कारक भी माना गया है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा शुभ बदलाव देखने को मिलेगा।