फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जनवरी को धन-वैभव का कारक शुक्र बदलेगा चाल, इन पांच राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Fri, 03 Jan 2020 04:23 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
venus transit - फोटो : venus planet
शुक्र ग्रह 09 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर की अवधि 03 फरवरी तक रहेगी। कुंभ शुक्र ग्रह के मित्र शनि की राशि है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र कला, प्रेम, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य, सभी प्रकार के भौतिक सुखों एवं काम वासना का कारक है। यह वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र मीन में उच्च का, जबकि कन्या में नीच भाव में होता है। तो चलिए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव आपके ऊपर किस प्रकार से पड़ने वाला है। 

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने बिजनेस को विस्तार दे पाएंगे। यदि पहले से कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें नई साझेदारी करेंगे।समाज के प्रभुत्व लोगों से संपर्क बनेंगे। मौज-मस्ती के साथ समय बीतेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। फालतू की बातें न करें। वरना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य का त्याग करना बेहतर रहेगा और अपने काम पर फोकस करना ही आपको सफलता दिलाएगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
भाग्य आपका साथ देगा। जो भी कार्य लंबे समय से अटके हुए थे वह पूरे होने लगेंगे, जिससे ना केवल आपको आर्थिक तौर पर लाभ होगा बल्कि आपका व्यापार भी रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
बेवजह की यात्राओं से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए ऐसा करने से बचें। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां आएंगी। माताजी से संबंधों पर असर पड़ सकता है इसलिए आपको इस ओर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम की बरसात होगी। आप अपने दांपत्य जीवन के सुखों का आनंद उठाएंगे। इस दौरान आप अपने निजी प्रयासों से अपने व्यापार को भी लाभ पहुंचाएंगे और कार्यक्षेत्र में आप को प्रगति मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह समय आपके लिए थोड़ा कमजोर है। आर्थिक हानि हो सकती है। वहीं आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपको कामयाबी के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओं का सम्मान करें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
संतान प्राप्ति के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। गुरुजनों से भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस दौरान आप के सुखों में वृद्धि होगी। माता जी को भी सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा। आप अपनी संपत्ति को बढ़ा सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
लघु यात्रा हो सकती है। जो आपके लिए आनंदपूर्ण होगी। छोटे भाई-बहनों को आपके पक्ष में मुड़ते हुए देखा जाएगा और वो आपकी हर संभव सहायता भी करेंगे। 

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपकी संवाद शैली विकसित होगी। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आपको उत्तम भोजन और व्यंजनों का स्वाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह गोचर आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका जोश देखते ही बनेगा आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस अवधि में आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होगी, कुछ खर्चे ऐसे होंगे जो व्यर्थ के कार्यों पर भी होंगे और कुछ आपके आपसी सुख-सुविधाओं की पूर्ति हेतु खर्च होंगे। ससुराल पक्ष के लोगों पर भी आपको कोई खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें