Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, धन, वैभव और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं उनके जीवन में हर तरह की सुख-समृद्दि और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र बीते 23 जून 2026 को बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया। सभी नक्षत्रों में अश्लेषा नक्षत्र को बहुत ही रहस्य से भरा हुआ होता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आने वाले दिनों में 5 राशियों के जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।