Venus Transit 2026: सुख, वैभव और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र अब राशि परिवर्तन करते हुए वृषभ से मिथुन राशि में आ गए हैं। 14 मई से लेकर 08 जून तक शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, कला, धन और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से जातकों के जीवन में संवाद में वृद्धि होती है। साथ ही एक दूसरे संग रिश्तों में नयापन आता है। ऐसे मे जो लोग कला, लेखन, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्रों से जुड़े हुए होते हैं उनके जीवन में कई तरह के अवसरों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।