फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2026: 14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव

Thu, 14 May 2026 01:58 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2026: सुख और भौतिक भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र अब अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र राशि परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला
14 मई से लेकर 08 जून तक शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, भोग-विलास, सुख-सुविधा, प्रेम और कला आदि का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होते हैं उनके जीवन में धन और सुख-सुविधा की कोई भी कमी नहीं होती है। शुक्र के गोचर करने से जातकों के जीवन के भौतिक पक्ष को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। 14 मई को शुक्र के गोचर करने से कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
शुक्रदेव आपकी राशि के चौथे और एकादश के स्वामी होते हैं और अब राशि परिवर्तन करते हुए आपके द्वादश भाव में रहेंगे। कुंडली का यह भाव खर्चों और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। इस दौरान विदेश से जुड़े लोगों को अपने संपर्कों का अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शुक्र आपकी राशि के तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके एकादश भाव में होगा जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी और मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। 

May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वाला के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने से यह आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का दशम भाव केंद्र का होता है और यह कार्यक्षेत्र, करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है। इस गोचर से नौकरी में अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। 

Longest Surya Grahan: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण ? जानें डेट, समय और कहां-कहां देगा दिखाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें