फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: 21 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष से मीन तक किसे मिलेगा प्रेम और किसे धनलाभ

Mon, 18 Aug 2025 10:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Ka Kark Rashi Mein Pravesh: 21 अगस्त 2025 की रात 1:25 बजे शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, विलासिता और रिश्तों के कारक ग्रह हैं। इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Venus Effect On Zodiac Signs: 21 अगस्त 2025 की रात 1:25 बजे शुक्र देव अपनी राशि परिवर्तन की यात्रा पूरी करके मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, संगीत, विलासिता, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। जब-जब शुक्र अपनी स्थिति बदलते हैं, तब-तब उनके प्रभाव का असर हर जातक के जीवन पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलता है।
Saptahik Rashifal (18-24 August): मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
इस बार जब शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तब कुछ राशियों के जीवन में प्रेम संबंधों में नई ताज़गी, रिश्तों में गहराई और भावनाओं की प्रबलता देखने को मिलेगी। वहीं कई जातकों के लिए यह समय आर्थिक समृद्धि, नए निवेश के अवसर और करियर में तरक्की लेकर आएगा। व्यापार करने वालों को भी लाभ और विस्तार के योग बनेंगे। लेकिन इसके साथ ही कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य, विशेषकर पानी और छाती से संबंधित रोगों, तथा मानसिक संतुलन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ
यह गोचर सिर्फ व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवार में मेल-मिलाप, सामाजिक संबंधों में नई मजबूती और व्यापारिक जीवन में परिवर्तन भी लेकर आएगा। शुक्र का यह संचार आने वाले समय की दिशा तय करेगा, किसी के लिए यह खुशियों की सौगात बनेगा, तो किसी के लिए चुनौतियों से निपटने का अवसर।
 
विज्ञापन

2 of 13
प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और नए दोस्त भी बन सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। घर-परिवार में शांति और प्रेम का माहौल बनेगा। माता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। संपत्ति या वाहन से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और नए दोस्त भी बन सकते हैं। हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर छाती और पानी से जुड़ी समस्याओं से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा और नए स्रोत खुलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है। आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे और जीवन को खुलकर जीने के अवसर मिलेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्राएँ शुभ और फायदेमंद साबित होंगी। मीडिया, फैशन, कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा और नए स्रोत खुलेंगे। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

4 of 13
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश से फायदा होगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके दूसरे भाव में शुक्र रहेंगे। यह समय आपके लिए धन लाभ और पारिवारिक सुख का है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश से फायदा होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य या उत्सव संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आपकी पर्सनैलिटी और सामाजिक छवि दोनों मजबूत होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक्र आपके लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। भावनात्मक रूप से आप संवेदनशील रहेंगे। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का यह सुनहरा समय है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और पदोन्नति की संभावना भी है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी पर्सनैलिटी और सामाजिक छवि दोनों मजबूत होंगी।
विज्ञापन

6 of 13
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और अत्यधिक खर्च से बचें। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
शुक्र आपके बारहवें भाव में रहेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार संभव है और मार्केटिंग, ऑनलाइन काम में लाभ होगा। करियर में प्रगति होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में नए रिश्ते बनने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और अत्यधिक खर्च से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए दोस्त जुड़ेंगे। करियर में तरक्की के साथ-साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का लाभ मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

8 of 13
घर और कार्यक्षेत्र दोनों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। करियर में नए अवसर आएंगे लेकिन भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले परेशानी ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय और खर्च बराबर बने रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी को समय न देने से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए रिश्तों पर ध्यान देना ज़रूरी होगा।

9 of 13
घर में शादी या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
शुक्र आपके नवें भाव में होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े संस्थानों से लाभ प्राप्त होगा। घर में शादी या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। शिक्षा और उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है।

10 of 13
करियर में उतार-चढ़ाव रहेंगे, स्थान परिवर्तन संभव है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपके आठवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पानी से जुड़ी समस्या, संक्रमण या रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेंगे, स्थान परिवर्तन संभव है। छुपे हुए रिश्ते उजागर हो सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से बुजुर्गों का ख्याल रखना ज़रूरी होगा।

11 of 13
बिज़नेस पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिज़नेस पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। लेकिन अहंकार और वाद-विवाद से दूर रहें। यह समय आपके रिश्तों को गहराई देगा और आपको सहयोगी लोगों का साथ मिलेगा।

12 of 13
खर्च बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपके छठे भाव में शुक्र का गोचर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर रक्त विकार की संभावना है। प्रेम जीवन में आकर्षण रहेगा, लेकिन नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन

13 of 13
संतान सुख की प्राप्ति या उनसे जुड़ी शुभ खबर संभव है। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
शुक्र आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय प्रेम और रचनात्मकता के लिए शुभ है। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। संतान सुख की प्राप्ति या उनसे जुड़ी शुभ खबर संभव है। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें