फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: 6 अप्रैल से शुक्र देव का वृष राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Sat, 01 Apr 2023 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
venus - फोटो : venus
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक कहा गया है। इस समय शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले हफ्ते वो वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइये समझते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब दूसरे भाव से होगा। इस भाव से जातक की वाणी और कुटुंब का विचार होता है। इस भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए फलदायक साबित होगा। आपकी वाणी प्रभावी होगी और आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपके करियर में भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आपको नए मौके मिलते चले जाएंगे। इस समय अगर आप निवेश लाने की सोच रहे है तो आप उसमे सफल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव से ही होगा। इसके प्रभाव से आपके शत्रु अब आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। इस समय आपके साहस में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में पूर्ण सफलता मिलने के योग दिखाई पड़ रहे है। इस समय आपको अपनी पत्नी की ओर से विशेष प्रेम की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप महिला जातक है तो आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। 

 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगा। इस समय शुक्र का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस गोचर के कारण आपके खर्चों में वृद्धि और पारिवारिक तनाव संभव है। इस समय आपको नौकरी में थोड़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ सकता है। आप अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो प्रस्ताव अटक सकता है। इस समय प्रेम से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभ भाव से होगा। इस भाव में शुक्र के गोचर से आपको एक से अधिक आय के स्तोत्र प्राप्त होंगे। महिला वर्ग के लिए यह गोचर बेहद शुभ दिखाई पड़ रहा है। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस समय आपको अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। इस गोचर काल में आपका प्रेम विवाह भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। पैसे की बचत करने में सफल होंगे और अपने लिए नया वाहन भी ले सकते है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव से होगा। इस गोचर के प्रभाव से कार्य स्थल पर आपकी जय जयकार होगी। इस समय ना सिर्फ आपका सम्मान होगा बल्कि आपको ऑफिस में तरक्की भी मिल सकती है। महिला सहकर्मी पूरी तरह से आपके अनुकूल रहने वाली है। इस समय काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से आपको अच्छा लाभ होगा। परिवार की मदद से कोई नया काम शुरू हो सकता है। मां की सेहत बढ़िया रहने वाली है। इस गोचर काल में खुद का भवन आ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर भाग्य भाव से होने जा रहा है। इस भाव में शुक्र के गोचर से पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। आपका वैवाहिक जीवन बेहद ही सुखमय होने जा रहा है। अपने परिवार के साथ कसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग दिखाई पड़ रहे है। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने जा रहा है और कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का भी योग दिखाई पड़ रहा है। इस समय मीडिया और अभिनय से जुड़े जातक प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र खुद लग्नेश होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में होने जा रहा शुक्र का गोचर आपको स्वास्थ्य से जुड़े संकट दे सकता है। इस समय आपको अपने व्यापार में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंताएं सामने आ सकती है। इस समय किसी भी परायी स्त्री के साथ कुछ गलत काम नहीं करे। ऑफिस में महिला सहकर्मी से गुप्त मदद मिलने के योग है। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब सप्तम भाव से होगा। साझेदारी के भाव में विराजमान शुक्र के गोचर से आपको पत्नी का सहयोग मिलेगा। कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी की गुप्त मदद मिल सकती है। आपको इस समय अपने समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। जिन जातकों को मधुमेह है वो डॉक्टर से सलाह अवश्य ले। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर छठे स्थान में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर आपको कर्ज से परेशान कर सकता है। किसी स्त्री की मदद करने के लिए आप अपने मित्र से पैसा ले सकते है। इस समय कार्य स्थल पर महिलाओं का सहयोग नहीं मिलने से निराशा रहने वाली है। महिला जातकों के लिए प्रेम विच्छेद का समय हो सकता है। आप अपने संबंधों का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस समय अपने प्रेमी के साथ अधिक वाद विवाद न करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर प्रेम स्थान यानी पंचम भाव से होने जा रहा है। इस भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय आपको कोई प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। अगर करियर के लिहाज से देखे तो यह गोचर आपके जीवन में नई ऊंचाइयां लेकर आया है। इस समय आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। विदेशी संबंधों से आपको लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए आप जा सकते हैं। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे भाव में गोचर कर राजयोग का निर्माण करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपको सभी ओर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय भूमि, भवन, संपत्ति और वाहन का पूर्ण सुख आपको प्राप्त होगा। आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते है। इस समय आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है और आपको कार्य स्थल पर भी कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप महिला है तो आपको अपने किसी सहकर्मी से प्रेम हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव से होगा। इस भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला नहीं होगा। इस समय किसी स्त्री के साथ आपका विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने भाई- बहनों से किसी भी प्रकार का कोई विवाद मोल ना ले। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल नहीं है। इस गोचर काल में अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपको मुश्किल आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें