Venus Sun Yuti 2025: 09 अक्तूबर को शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। जिस कारण से शुक्र के शुभ प्रभावों में कमी देखने को मिलेगा। लेकिन इस राशि में सूर्य के पहले से विराजमान होने के कारण सूर्य के साथ युति होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण होगा। इसके कारण शुक्र का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, भोग-विलास, सुख, सौंदर्य, धन और कला आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश और फिर नीचभंग राजयोग का बनना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा सकता है। आइए जानते हैं इससे किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।