फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र की वक्री चाल से किसी की बदलेगी लव लाइफ, तो किसी के पास आएगा पैसा

Wed, 13 May 2020 08:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
वृष राशि में शुक्र वक्री - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, कला, सौंदर्य, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 13 मई को वृषभ राशि में वक्री चाल चलेंगे। शुक्र इस राशि में 25 जून दिन गुरुवार तक रहेंगे। शुक्र की वक्री चाल का असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर शुक्र वक्री का असर..
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
शुक्र के दूसरे भाव में वक्री होने से आपकी धन की बचत होगी। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। घर का वातावरण भी शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि
शुक्र आपकी राशि में वक्री हो रहा है। वृष शुक्र की स्वराशि है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको कई क्षेत्र में लाभ होगा और परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
शुक्र का द्वादश भाव में होना आपके लिए शुभ हो सकता है। इस दौरान आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। यह वक्री पारिवारिक जीवन के लिए काफी शुभ है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
शुक्र का वक्री आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। व्यापार से अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। खासकर यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं तो।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए धन संभालकर खर्च करें। वरना आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
शुक्र का आपके नवम भाव में होना शुभ है। इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। गुरुजनों का सम्मान प्राप्त होगा।

8 of 13
rashi
तुला राशि
शुक्र वक्री के प्रभाव से आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं आ सकती हैं।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
आपके दांपत्य जीवन में वक्री शुक्र ख़ुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। सरकार द्वारा आपको लाभ होगा। निवेश से अभी दूर रहें। यह समय निवेश के लिए सही नहीं है।

10 of 13
rashi
धनु राशि
अपनी सेहत का ख्याल रखें। शत्रु आपके ऊपर हावी होंगे। उनकी चाल से बचें। कार्यक्षेत्र के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय होगा।

11 of 13
rashi
मकर राशि
शुक्र का पंचम भाव में होना आपके प्रेम जीवन में ताजगी भरेगा। इस दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखें। इस दौरान आपको संतान की तरफ से लाभ होगा।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
इस दौरान आपके घर में खुशियां आ सकती है। घर के परिजनों में एकता और भाईचारा व प्रेम का भाव बढ़ेगा। माता जी की सेहत दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
इस दौरान आपको अपने आत्मबल को मजबूत करने की आवश्यकता होगी। मन में किसी तरह का नकारात्मक विचार न लाएं। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें