Shukra Gochar in Kumbh And Makar Rashi: 2024 के अंत तक सभी प्रमुख ग्रहों की राशि और नक्षत्र में परिवर्तन होगा, जिसका 12 राशि वालों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। भौतिक सुख, पारिवारिक सुख, धन, कला, प्रसिद्धि, सौंदर्य, फैशन और रोमांस का कारक ग्रह शुक्र दिसंबर में 2 बार गोचर करेंगे, जिसका असर हर किसी के निजी जीवन, करियर, आय और स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
वैदिक कैलेंडर के अनुसार, शुक्र 2024 के अंत से पहले 2 दिसंबर को दोपहर 12:05 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 28 दिसंबर 2024 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानें 2 और 28 दिसंबर को शुक्र के गोचर का किन राशियों पर लाभकारी प्रभाव पड़ेगा।