जुलाई के महीने में शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान है। इस तरह से सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बनेगी, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जुलाई का महीना ज्योतिषीय गणनाओं के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जुलाई के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें 4 जुलाई 2026 को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र-केतु का संयोग देखने को मिलेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, प्रेम, सौंदर्य, धन, भोगविलास और कला आदि के कारक हैं, वहीं केतु को ज्योतिष में आध्यात्म और वैराग्य कारक माना जाता है। ऐसे में भोगविलास के कारक ग्रह और वैराग्य के कारक ग्रह की युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा सकता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, धन के दाता ग्रह शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु ग्रह विराजमान हैं। इस तरह से सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति बनेगी जो 01 अगस्त तक बनी रहेगी। आइए जानते हैं सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति पंचम भाव में बनेंगी। ऐसे में संतान संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान प्रेम के मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके खर्चों में अचानक वृद्धि भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
4 जुलाई को सिंह राशि में शुक्र-केतु युति होने से यह आपके चौथे भाव में होंगे। कुंडली का चौथा भाव वाहन और संपत्ति से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आपको इस दिशा में कोई भी योजना बनानी होगी तो बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान किसी विवाद के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी।
4 of 6
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
4 जुलाई से लेकर 01 अगस्त तक के बीच शुक्र-केतु का संयोग आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बनेगी जिससे आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। धन के लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। लेकिन वही आय के दूसरे स्त्रोतों से आपको अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। किसी योजना में निवेश करने से पहले आपको उसके दूसरे पहुलओं पर सोच-विचार अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति बहुत ही अच्छा संयोग साबित होगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी कुंडली में शुक्र-केतु की युति ग्यारहवें भाव में बनेगी जिससे आपकी कई तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी, मित्रों और दूसरे संबंधों का लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान जिन लोगों का कहीं कोई धन लंबे समय से रुका हुआ था उसके मिलने के योग होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति का गोचर कुंडली के नवम यानी भाग्य भाव में बनेगा, जिससे आपके भाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी । आय में इच्छा खास इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी को हासिल करने में सफलताएं प्राप्त होंगी। इस दौरान धनु राशि वालों को दूसरे लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।