ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख, धन-संपत्ति और वैभव का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति व्यक्ति के आर्थिक जीवन, रिश्तों, सुख-सुविधाओं और पेशेवर जीवन से जुड़े मामलों पर प्रभाव डालने वाली मानी जाती है। ऐसे में शुक्र की चाल या स्थिति में होने वाला बदलाव ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र ग्रह जल्द ही अस्त होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 23 सितंबर को शुक्र अस्त होगा और करीब 37 दिनों तक इसी अवस्था में रहेगा। इसके बाद 30 अक्तूबर को शुक्र का उदय होगा। इसी अवधि में 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री भी होगा। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र की इस स्थिति का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक मामलों, करियर और कारोबार से जुड़े अवसरों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताई जा रही है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का अस्त होना लाभकारी माना जा रहा है।