फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता

Mon, 13 Apr 2026 12:13 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshya Tritiya 2026: माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक समृद्धि और सौभाग्य देती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इस दिन खरीदना आपके जीवन में सुख, सुविधा और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया पर खरीदें शुभ वाहन - फोटो : Amar Ujala
Akshya Tritiya 2026 Good for Vehicle Purchase: अप्रैल के महीना में अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे शुभ समय आपके लिए कोई नहीं हो सकता है। पूरे साल में अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस साल यह पावन तिथि 19 अप्रैल 2026 को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य सफल होता और लगातार बढ़ता रहता है। यही वजह है कि इस दिन सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि वाहन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।

पुराणों में उल्लेख मिलता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक समृद्धि और सौभाग्य देती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इस दिन खरीदना आपके जीवन में सुख, सुविधा और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। 

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ
Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का महत्व - फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का महत्व
“अक्षय” का अर्थ होता है, जो कभी न खत्म हो। यानी इस दिन खरीदी गई वस्तु में निरंतर वृद्धि और स्थायित्व बना रहता है। ज्योतिष के अनुसार, वाहन को भी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन खरीदी गई गाड़ी घर में धन-वैभव और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है।

मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देता है। नई गाड़ी सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का एक माध्यम भी होती है। सही समय और सही रंग का चुनाव करने से यह लाभ कई गुना बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार वाहन का रंग चुनते हैं तो यह आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
राशि अनुसार चुनें वाहन का शुभ रंग - फोटो : Adobe
राशि अनुसार चुनें वाहन का शुभ रंग
अगर आप चाहते हैं कि आपकी नई गाड़ी आपके लिए भाग्यशाली साबित हो, तो राशि के अनुसार उसका रंग चुनना बेहद जरूरी है

मेष राशि- लाल या महरून रंग की गाड़ी आपके लिए सफलता और ऊर्जा लेकर आएगी।
वृषभ राशि- सफेद या सिल्वर रंग आपके लिए सुख और शांति बढ़ाएगा।
मिथुन राशि- हरा, क्रीम या ग्रे रंग की गाड़ी आपको लाभ देगी।
कर्क राशि- सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
 

4 of 5
राशि अनुसार चुनें वाहन का शुभ रंग - फोटो : adobe stock
सिंह राशि- लाल, महरून, चॉकलेटी या केसरिया रंग की गाड़ी आपके लिए फायदेमंद होगी।
कन्या राशि- हरा, सफेद या स्लेटी रंग आपके लिए शुभ माना गया है।
तुला राशि- सफेद, चमकीला या सिल्वर रंग आपकी किस्मत चमका सकता है।
वृश्चिक राशि- लाल, महरून या चॉकलेटी रंग की गाड़ी आपके लिए लकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि अनुसार चुनें वाहन का शुभ रंग - फोटो : adobe
धनु राशि- पीला, क्रीम या सफेद रंग आपकी तरक्की का कारण बनेगा।
मकर राशि- काला, नीला या भूरा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
कुंभ राशि- काला, नीला या जामुनी रंग की गाड़ी लाभ देगी।
मीन राशि- पीला, सफेद या क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें