फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Sleeping: रात को बार-बार खुलती है नींद, तो सोने से पहले अपनाएं ये उपाय

Wed, 19 Feb 2025 04:27 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है, तो कुछ साधारण उपाय अपनाकर आप गहरी और आरामदायक नींद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोने से पहले करें ये वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
Tips for Sleeping: अच्छी नींद व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है। जब कोई व्यक्ति सही से सोता है, तो वह अगले दिन ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करता है। लेकिन कई लोगों को किसी-न-किसी कारण से पूरी नींद नहीं मिल पाती। कई लोगों की नींद रात को सोते समय बार-बार खुल जाती है, जिससे वे सुबह चिड़चिड़े या थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आपको भी नींद न आने की समस्या है, तो कुछ साधारण उपाय अपनाकर आप गहरी और आरामदायक नींद ले सकते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र में इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 
 

Vastu Tips: घर के इन तीन स्थानों पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए धन, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में आती हैं खुशियां

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में बैठ कऱ न करें भोजन, मिलते हैं नकारात्मक परिणाम

विज्ञापन

2 of 5
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय - फोटो : Amar Ujala
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय
  • पानी से भरा तांबे का लोटा रखें – रात को सोने से पहले पानी से भरा तांबे का लोटा अपने बिस्तर के पास रखें और सुबह उठकर इस पानी को किसी पेड़-पौधे में डाल दें।
  • डर दूर करने के लिए उपाय – अगर किसी व्यक्ति को रात में डर लगता है, तो सोने से पहले एक साफ कपड़े में थोड़े-से पीले चावल बांधकर अपने पास रखें। इससे डर कम हो सकता है।

Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन

3 of 5
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय - फोटो : Freepik.com
  • बच्चों की नींद में बाधा न आए – अगर किसी बच्चे की नींद डर के कारण बार-बार खुल जाती है, तो उनके तकिए के नीचे छोटा-सा चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु रखनी चाहिए।
  • बेहतर नींद के लिए हरी इलायची – जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है, उन्हें अपने तकिए के नीचे हरी इलायची रखनी चाहिए। इससे गहरी और आरामदायक नींद आ सकती है।

Vastu Tips: क्या आप भी दरवाजे पर पायदान रखने में करते हैं ये गलती? सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों को रखें याद

4 of 5
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय - फोटो : freepik
इन बातों का रखें ध्यान
  • इस बात का ध्यान रखें कि सोने के बिस्तर के पास जूते-चप्पल आदि नहीं रखने चाहिए। इससे आपकी नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
  • बिस्तर टूटा हुआ, बहुत ऊंचा, बहुत छोटा या गंदा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मकता पैदा हो सकती है।
  • सोते समय पैरों की दिशा पूर्व या दक्षिण नहीं होनी चाहिए। यह भी खराब नींद का एक मुख्य कारण माना जाता है। 

Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान लें इसके नियम, नकारात्मक प्रभावों से रहेंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय - फोटो : Amar Ujala

इन सरल वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं।

Vastu Tips for Gift: गिफ्ट में इन चीजों का मिलना माना जाता है बहुत ही शुभ, होने लगती है तरक्की
Locker Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे तिजोरी तो खूब आएगा पैसा, जानिए वास्तु के नियम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें