फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें,स्वास्थ्य और रिश्तों पर पढ़ता है नकारात्मक प्रभाव

Wed, 01 Oct 2025 04:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु के अनुसार यदि बेडरूम में कुछ गलत चीजें रखी जाएं, तो उनका असर हमारे स्वास्थ्य, रिश्तों और समृद्धि पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आइए जानें किन वस्तुओं को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य हमारे रहने के स्थान को सकारात्मक ऊर्जा से भरना और जीवन में सुख-शांति बनाए रखना है। घर में बेडरूम का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यही वह जगह है जहां हम आराम करते हैं और दिनभर की थकान मिटाते हैं। वास्तु के अनुसार यदि बेडरूम में कुछ गलत चीजें रखी जाएं, तो उनका असर हमारे स्वास्थ्य, रिश्तों और समृद्धि पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आइए जानें किन वस्तुओं को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए।
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ
आईना
बेडरूम में कभी भी आईने को बेड के ठीक सामने नहीं रखना चाहिए। सोते समय यदि आपकी छवि दर्पण में दिखाई दे, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। इससे नींद की समस्या, मानसिक तनाव और वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं।

उपाय: यदि दर्पण हटाना संभव न हो, तो रात को उसे कपड़े से ढक दें या उसे किसी और दिशा में रखें।
विज्ञापन

2 of 6
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - फोटो : freepik
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
टीवी, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को बेडरूम में रखने से बचें। ये उपकरण इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें पैदा करते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करते हैं।

उपाय: कोशिश करें कि ये सामान बेडरूम से बाहर ही रखें। यदि ज़रूरी हो, तो सोने से पहले इन्हें बंद करके बेड से दूर रखें।
विज्ञापन

3 of 6
टूटा-फूटा और पुराना सामान - फोटो : adobe stock
टूटा-फूटा और पुराना सामान
पुराने कपड़े, टूटे फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या अनुपयोगी सामान बेडरूम में रखने से अव्यवस्था और नकारात्मकता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार ऐसा सामान जीवन में रुकावटें पैदा करता है।

उपाय: बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा रखें और अनुपयोगी वस्तुओं को समय-समय पर हटा दें।
Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, जानें वास्तु के सही नियम

4 of 6
धारदार वस्तुएं - फोटो : Adobe Stock
धारदार वस्तुएं
चाकू, कैंची या तलवार जैसी धारदार चीजें बेडरूम में रखना शुभ नहीं माना जाता। ये मानसिक तनाव और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकती हैं। इसलिए इसे बेडरूम में रखने की गलती न करें।

उपाय: इन्हें रसोई या किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन

5 of 6
चित्र - फोटो : freepik
नकारात्मक चित्र
हिंसा, युद्ध, जंगली जानवरों, रोते हुए लोगों या डरावने दृश्यों वाली तस्वीरें बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। ये चित्र मानसिक शांति और नींद को प्रभावित करते हैं।

उपाय: बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा देने वाली तस्वीरें लगाएं, जैसे प्रकृति, फूल या प्रेम के प्रतीक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा का सामान - फोटो : adobe stock
पूजा का सामान
बेडरूम विश्राम का स्थान है, इसलिए वहां मंदिर या पूजा का सामान रखना उचित नहीं माना जाता। इससे नींद में बाधा और अशांति हो सकती है।

उपाय: पूजा स्थल को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में बनाना शुभ माना गया है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें