Shani Vakri 2022 : 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में आए शनिदेव अब 5 जून से इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। वकी चाल से मतलब उल्टी चाल चलना। फिर इसके बाद 12 जुलाई 2022 को टेढ़ी चाल से चलते हुए मकर राशि में दोबारा प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंभ और मकर राशि के स्वामी शनिदेव माने गए हैं। शनि कुंभ राशि में 5 जून 2022 को सुबह करीब 4 बजकर 14 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में वक्री के कारण सभी जातकों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर किसी जातक की कुंडली में वक्री शनि का प्रभाव कमजोर रहेगा तो जातक को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ेगा,वहीं अगर जातक की कुंडली में वक्री शनि मजबूत रहेंगे तो अच्छा फल प्राप्त होगा। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा,कुछ राशि वालों के लिए सामान्या तो वहीं कुछ राशि वालों को संभलकर चलना होगा। मिथुन पर शनि की ढैय्या और मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती आरंभ होने से इन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जाते हैं सभी 12 राशियों पर शनि का प्रभाव कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। सभी काम समय पर पूरे होंगे। बाधाएं फौरन ही दूर हो जाएंगी। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिलेगा। लाभ के लिए यात्रा संभव है।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य परिणाम देगा। आप लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ परेशानियां खत्म जरूर होंगी लेकिन नई चुनौतियां भी सामने आएंगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। आय के साधन बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। आपके अटके हुए काम अब पूरे होंगे। वाद-विवाद का निपटारा होगा। सेहत के मामले में सावधानी बरतें। खर्चे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपके काम में शिथिलता आएंगी। कामकाज में रूकावटें संभव हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। नई नौकरी की तलाश में आपको अभी और समय लग सकता है। अस्पाताल के कई चक्कर आपको काटने पड़ सकते हैं जिस कारण से आपको अपनी सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
धन हानि की संभावना दिखाई दे रही है। लेकिन नौकरी में आपके लिए अच्छी संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रमोशन के संकेत हैं। गुप्त शत्रुओं आपको ज्यादा सावधान रहना पड़ सकता नहीं तो वह आपका नुकसान कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही कठिन रहने वाले हैं। आपको नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके लिए ऐसी परिस्थितियां हमेशा नहीं रहने वाली है।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपके लिए अब समय अच्छा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले जातक अब अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे जिसका इंतजार उन्हें कई दिनों से था। नई योजनाएं में अब अच्छे परिणाम आपको मिलने शुरू हो जाएंगे। लाभ और आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान पहले की तरह बरकरार रहेगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जमीन की खरीद-बिक्री में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। सभी लोगों का साथ आपको मिलेगा।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
काम में रूकावटें दूर होंगे। मुनाफा अच्छा मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में आपको लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए अब समय अच्छा रहेगा। जमीन के मामले में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में शांति कायम रहेगी।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए शनि का वक्री होना मिला जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। दूर की यात्राएं हो सकती हैं। मेहनत से ही आपको अतिरिक्त धन की अभिलाषा पूरी हो सकती है। निवेश में आपको समझदारी से निर्णय लेना हो नहीं नुकसान हो सकता है। दोस्तों और शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। कुछ विवाद पनप सकते हैं जिसे आपका मन दुखी रह सकता है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में आपके लिए समय ठीक नहीं है। आमदनी में थोड़ा ही इजाफा देखने को मिलेगा। परिवार में मतभेद पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातको का तबादला होने के भी संकेत हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
मीन राशि
कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको घबराना नहीं इसमें आपको डटकर मुकाबला करना होगा। कार्य में थोड़ा से ही किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में आपको कुछ घाटे का सौदा करना पड़ सकता है।