फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar 2026: राहु नक्षत्र में चंद्रमा, वैशाख पूर्णिमा पर इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Thu, 30 Apr 2026 09:03 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

1 मई 2026 को वैशाख पूर्णिमा पर चंद्रमा के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश 4 राशियों के लिए मानसिक शांति, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्र नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala
Vaishakh Purnima Ka Rashiyon Par Prabhav: वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। यह नक्षत्र राहु के स्वामित्व में आता है और मन, भावनाओं तथा निर्णय क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। चंद्रमा, जो मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है, जब नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इस विशेष गोचर के दौरान चंद्रमा 2 मई तक स्वाति नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, आर्थिक लाभ और सफलता के नए अवसर मिलने की भी संभावना बन रही है। यह समय कई जातकों के लिए भाग्य को मजबूत करने वाला सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह शुभ नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 4
धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और मानसिक शांति का अनुभव होगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख पूर्णिमा पर चंद्रमा का यह स्वाति नक्षत्र गोचर अत्यंत शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और मानसिक शांति का अनुभव होगा। परिवार के साथ समय सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। यह छोटा-सा लेकिन प्रभावशाली समय किसी बड़ी सफलता का संकेत दे सकता है। व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए भी यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सरकारी कार्यों या लाभ से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है, साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और पारिवारिक तनाव कम होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह चंद्र नक्षत्र गोचर शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में नई दिशा मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा और प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें