फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन: मंगल मेष राशि में तो सूर्य का सिंह राशि में गोचर, जानिए राशियों पर प्रभाव

Mon, 17 Aug 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
एक ही दिन दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन - फोटो : Social Media
16 अगस्त को दो बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहें हैं। ग्रहों के अधिपति एवं फलित ज्योतिष में आत्मा के कारक और ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके अलावा 16 अगस्त की शाम को मंगल का भी राशि परिवर्तन हो रहा है। दोनों बड़े ग्रहों का एक साथ राशि परिवर्तन सभी राशियों के ऊपर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। सूर्य का अपनी स्वयं की राशि में गोचर बहुत ही शुभ माना जाता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशिगत एवं तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। वहीं मंगल भी मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर रहें हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के माने गए हैं। एक ही दिन दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ परिणाम ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
मेष राशि-
आपके राशि स्वामी मंगल का अपने ही घर में आना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कहीं ना कहीं आपको रूचक योग का फल भी मिलेगा तथा कार्य क्षेत्र में प्रभाव वृद्धि होगी। नई कार्य योजनाएं भी फलीभूत होंगी। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना अतिशुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, किंतु प्रेम संबंधी मामलों में यह गोचरफल अच्छा नहीं रहेगा। शादी विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।

सूर्य का राशि परिवर्तन
मेष राशि 

राशि से पंचम मूल त्रिकोण में सूर्य का गोचर आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता एवं शोध कार्यों में अत्यधिक सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें भाव में मंगल का गोचर आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। आपकी ऊर्जा शक्ति में बढ़ोतरी होगी और लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। विदेश यात्रा का भी संयोग बनेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी अति शुभ रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार के योग। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधों से सहयोग की उम्मीद कम करें स्वयं के बल पर कार्य करें और आगे बढ़ें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक ट्रेन दुर्घटना से बचें।

4 of 13
मिथुन
मंगल का राशि परिवर्तन
मिथुन राशि-
राशि से लाभ भाव में मंगल का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें  अथवा निर्णय लेना चाहें तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार में पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा और काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल है इसलिए पढ़ाई में और मन लगाएं।

सूर्य का राशि परिवर्तन
मिथुन राशि
राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आप में ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए विवेक का सही उपयोग करेंगे तो कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें शासन सत्ता का सही उपयोग करें और उच्चाधिकारियों से  संबंध बिगड़ने न दें। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में मंगल का गोचर आपके लिए महान राजयोग का निर्माण कर रहा है इसलिए नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी हेतु आवेदन भी सार्थक रहेगा किंतु मंगल की नीच दृष्टि आपके स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता बढ़ा सकती है सावधान रहें। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग।

सूर्य का राशि परिवर्तन
कर्क राशि 
राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा किंतु कई बार अपनी ही कटु वाणी के द्वारा आप बनते हुए कार्य को भी बिगाड़ सकते हैं इसलिए भाषा का प्रयोग बहुत समझ बूझ के साथ करें। वाहन का क्रय करना चाहे अथवा कोई भी महंगी वस्तु खरीदना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
सिंह राशि-
राशि से भाग्यभाव में मंगल का जाना आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है अतः साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। किसी भी तरह का चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा उच्चाधिकारियों से कार्य संपन्न करवाना हो तो इसके लिए भी बेहतर संयोग।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सिंह राशि 
आपकी स्वयं की राशि में राशि स्वामी सूर्य का आना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु यह समय आपकी परीक्षा का भी है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए तथा ऊर्जाशक्ति का सही दिशा में उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
कन्या राशि-
राशि से अष्टमभाव में मंगल का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आयें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी अथवा झगड़े विवाद के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। मंगल की शुभ दृष्टि आपके लिए विषम परिस्थितियों से निपटने में सिद्ध होगी और इसी से अचल संपत्ति के क्रय का योग भी बनेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन
कन्या राशि 

राशि से हानि भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल कारक सिद्ध होगा। कष्ट कारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज देने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
तुला राशि-
राशि से सप्तम भाव में स्वगृही मंगल कार्य व्यापार के मामले में अति शुभ रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह योग वरदान की तरह है किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में कुछ विलंब हो सकता है और दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है इसलिए इसे ग्रह योग समझकर तूल न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। प्रशासनिक परीक्षा में भी बैठना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
सूर्य का राशि परिवर्तन
तुला राशि 
राशि से लाभ भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है,सभी अरिष्टों का शमन होगा। चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहें तो अवसर अच्छा है किंतु बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग।

9 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में आपके राशि स्वामी मंगल का अपने ही घर में बैठना आपके लिए अति शुभ सफलता दायक सिद्ध होगा। कोर्ट कचहरी में प्रतीक्षित पड़े मामलों का निपटारा होगा। आपके गुप्त शत्रु भी परास्त होंगे। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें और इस गोचर के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करें।

सूर्य का राशि परिवर्तन
वृश्चिक राशि
राशि से कर्म भाव में सूर्य का गोचर आपके प्रतीक्षित सभी कार्यों का निपटारा करेगा। काफी दिनों से प्रतीक्षित आप का संकल्प पूर्ण हो सकता है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। माता पिताके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और इनसे वाद विवाद में न उलझें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

10 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
धनु राशि-
राशि से पंचम भाव में मंगल का गोचर कई मामलों में आपके लिए वरदान सिद्ध होगा किंतु, प्रेम संबंधी मामलों में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता है इसीलिए आपस में अविश्वास न पैदा होने दें। व्यापारियों के लिए आय में वृद्धि होगी और नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

सूर्य का राशि परिवर्तन
धनु राशि 
राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। आपकी भाग्य उन्नति तो होगी ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी आगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये गोचर और भी सफलता दायक सिद्ध होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने के बेहतर योग।

11 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ भाव में मंगल का स्वगृही होना यद्यपि कहीं ना कहीं आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, मकान वाहन के क्रय का सपना भी पूरा हो सकता है। अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इस अवधि में केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों से कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करवाना हो अथवा अनुबंध करना हो तो अवसर अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन
मकर राशि 
राशि से अष्टमभाव में सूर्य का गोचर आपको प्रतापी-यशस्वी बनाएगा। किसी नए पुरस्कार अथवा कार्यक्षेत्र में बड़े सम्मान की प्राप्ति के योग किंतु आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, नेत्र विकार से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के भी योग।

12 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
कुंभ राशि-
राशि से पराक्रम भाव में मंगल का गोचर आपके लिए अति शुभ फलदाई रहेगा किंतु, ध्यान रहे, इस अवधि में आर्थिक हानि की भी संभावना भी रहेगी अतः किसी को भी अधिक धन देने से बचें अन्यथा वह आपके अति आवश्यक समय में वापस नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। अपने साहस के बल पर कठिन हालात पर भी विजय प्राप्त करेंगे।

सूर्य का राशि परिवर्तन
कुंभ राशि 
राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही आय में वृद्धि भी होगी। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं, किंतु दांपत्य जीवन के लिए यह संयोग अच्छा नहीं रहेगा इसलिए वाद-विवादों से बचें। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए आपके कार्यों का निपटारा होगा। अपने कुशल नेतृत्व के बलपर यश प्राप्त करेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मंगल का राशि परिवर्तन
मीन राशि-
राशि से धनभाव में स्वगृही मंगल का आना किसी महंगी वस्तु का क्रय कराएगा। मकान अथवा वाहन के खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का प्रतीक्षित दिया हुआ धन वापस मिल सकता है प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाव पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग।

सूर्य का राशि परिवर्तन
मीन राशि 
राशि से छठे शत्रुभाव में सूर्य का गोचर भी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, जहां तक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें। शत्रु परास्त होंगे, न्यायिक मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का शुभ अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें