Trigrahi Yog August 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त 2026 में सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है। सबसे पहले केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 22 अगस्त को बुध भी सिंह राशि में आ जाएंगे। इस तरह सिंह राशि में सूर्य, बुध और केतु की एक साथ स्थिति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है, वहीं बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़े हैं। ऐसे में इन ग्रहों का प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ माना जा रहा है।