फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog 2025: मई की शुरुआत में इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है त्रिग्रही योग

Wed, 23 Apr 2025 12:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Trigrahi Yog 2025: बुद्धि के कारक बुध 7 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। वह मीन से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मीन में शुक्र, शनि और राहु विराजमान होंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
Trigrahi Yog 2025 - फोटो : adobe
Trigrahi Yog 2025: जल्द साल 2025 के पांचवें माह यानी मई की शुरुआत होने वाली है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। बुद्धि के कारक बुध 7 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों से लेकर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। वह मीन से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मीन में शुक्र, शनि और राहु विराजमान होंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक यह योग 18 मई 2025 तक बना रहेगा और इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इन जातकों को सरकारी कामों से लेकर व्यापार में धन की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
परिवार में सुख और शांति आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
त्रिग्रही योग वृषभ राशि के लिए बेहद खास है। इस राशि के लोगों को नए रोजगार की प्राप्ति होगी। इस दौरान नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को भी मिलेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से अच्छा खासा लाभ और धन एकत्रित हो सकता है। परिवार में सुख और शांति आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
त्रिग्रही योग के प्रभाव से कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में  प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कामों में बदलाव होने से आपका मन खुश रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों सफलता और धन लाभ के तरह-तरह के मौके मिलेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

4 of 4
घर की सुख-सुविधाओं की वस्तुएं बढ़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
यह समय खुद को बदलने और प्रयास करने का है। माता-पिता के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस अवधि में आपका मनोबल मजबूत रहेगा और आपके कार्य सफल हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और कोई नई डील हासिल हो सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे योग भी बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं की वस्तुएं बढ़ेंगी। 

Shami Plant: शनिवार को शनिदेव को जरूर चढ़ाएं शमी के पत्ते, भगवान शिव और श्रीगणेश को भी है प्रिय
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इन 6 चीजों को घर लाने से करें परहेज, वरना हो सकती है धन हानि
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें