Top Three Sensitive Zodiac Sign: ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इन 3 राशियों के लोग स्वभाव से शांत जरूर होते हैं, लेकिन इनके दिल बेहद नाजुक होते हैं। अक्सर ये लोग बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Top Three Sensitive Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला AI
Top Three Sensitive Zodiac Sign: हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग बहुत हंसमुख होते हैं, तो कुछ जल्दी गुस्सा करने वाले। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। कई बार मजाक में कही गई बातें भी उन्हें अंदर तक प्रभावित कर देती हैं और वे बिना कुछ कहे चुपचाप परेशान रहने लगते हैं। ऐसे लोग काफी संवेदनशील माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का ऐसा स्वभाव होना ग्रहों और राशियों का प्रभाव होता है। यही कारण है कि, कुछ राशियों के लोग स्वभाव से इतने कोमल दिल के होते हैं कि वे बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में। इस साल निर्जला एकादशी पर इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, धन लाभ और सम्मान के बनेंगे योग Devi Saraswati: इन राशि वालों पर देवी सरस्वती की रहती है विशेष कृपा, जीवन में पाते हैं खूब सम्मान और सफलता
विज्ञापन
2 of 4
Top Three Sensitive Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला
Top Three Sensitive Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अक्सर अपनों के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं का भी बहुत ख्याल रखते हैं। इसी कारण ये लोग बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। स्वभाव से दिल के नरम होते हैं और दूसरों की बातों को गंभीरता से लेने की आदत के कारण कई बार छोटी बातें भी इन पर गहरा असर डाल देती हैं। कई बार ये अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करते, लेकिन अंदर ही अंदर बातों को लेकर परेशान होते रहते हैं। Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।