आज मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए सौभाग्य और धन-लाभ का संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, और मूल नक्षत्र से संचार करते हुए मंगल की चतुर्थ दृष्टि में आएंगे। यह संयोग एक शक्तिशाली लक्ष्मी योग का निर्माण करेगा, जो विशेष रूप से आर्थिक लाभ और व्यापारिक सफलता से जुड़ा हुआ है।
इसके साथ ही गुरु और शुक्र की चंद्रमा पर शुभ सप्तम दृष्टि इस योग को और भी शुभ बना रही है। आज मंगलवार का दिन है जो बजरंगबली हनुमानजी को समर्पित होता है, वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार आज सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भी है जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायक मानी जाती है।
इस तरह आज का दिन आध्यात्मिक और भौतिक दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत फलदायक रहेगा, खासकर कुंभ सहित 5 राशियों के लिए। इन राशियों को व्यापार, धन, करियर और पारिवारिक सुख-शांति के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही आज भगवान विष्णु और हनुमानजी की पूजा से विशेष पुण्य और मनोकामना पूर्ति भी संभव है।
तो आइए जानते हैं कि आज के इस शुभ दिन किन 5 राशियों का भाग्य चमकने वाला है और कौन-कौन से उपाय उन्हें और अधिक लाभ दिला सकते हैं।