फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल 9 सितंबर: इन 5 राशि के लोग आज करेंगे तरक्की, पूरे होंगे सभी अटके काम

Wed, 09 Sep 2026 06:48 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 9 september 2026: आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ सहित सभी के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी की कही हुई बात को दिल पर लेने से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आप काम को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
दिन कोई संदेश लेकर आने वाला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न रहेगा। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी का एहसास कराएगी। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज दिन काम को अधिक मेहनत करने वाला साबित रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावनाएं हैं। आज सफलता और तरक्की के नए रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। आपकी मेहनत आपको बेहतर परिणाम दिला सकती है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज अपनी बात दूसरों के सामने में रखने में सफल होंगे। अपनी बात दूसरों के सामने शांत और स्पष्ट तरीके से रखने की कोशिश करें। बेवजह किसी विवाद में पड़ने से बचें। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। निवेश के मौके आपको प्राप्त होंगे। हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। इसके अलावा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर काम आसानी से पूरे होंगे।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
माताजी के साथ हुई बातचीत आपकी कई उलझनों को सुलझाने में मदद कर सकती है।  क्रश के साथ आप घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दिन आपके लिए खुशनुमा भी हो सकता है। जीवनशैली में सुधार लाने की जो कोशिश आप कर रहे हैं, उसमें भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
किसी सहयोगी की कही हुई बात आपको भावुक या थोड़ा परेशान कर सकती है। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। आपका संयम आपको स्थिति संभालने में मदद करेगा। आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। 

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन में संतोष रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। 

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
माताजी की कही कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, इसलिए तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। मन को शांति देने वाली किसी गतिविधि में समय बिताने से आपको विशेष सुकून मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। 

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलना आपके लिए खास खुशी लेकर आएगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस समय कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। मानसिक दबाव कम होगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, वरना परीक्षा के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सफलता के नए रास्ते दिखा सकता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें