4 August 2026 Rashifal: 4 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए सफलता-सम्मान लेकर आएगा। साथ ही निवेश-करियर को लेकर नए अवसरों के द्वार भी खुल सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को आज जल्दबाजी करने से बचना होगा और संयम से काम करना ही उचित रहेगा। ऐसे में आइए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से जुड़े किसी भी निवेश या योजना में बिना पूरी जानकारी के निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो लोन लेने की संभावना बन सकती है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन करियर के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिल सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी सावधानी और समझदारी से काम लेना होगा। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन या शुभ समाचार से घर का वातावरण खुशियों से भर जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज आपको भावनाओं के बजाय समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी या भावुक होकर लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। व्यापार में बदलाव करने का विचार लाभदायक साबित हो सकता है, हालांकि इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो बेहतर अवसर और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपको सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। कुछ लोग आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन पुरानी बातों को दोहराने से बचें। पिताजी की आंखों से जुड़ी किसी समस्या के कारण डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा और करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज आपको सबसे पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप नए प्रयास करेंगे और आय के अतिरिक्त स्रोत भी बन सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विषय आज चर्चा का कारण बन सकता है। धैर्य और संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ समाचारों से भरा रहने वाला है। एक के बाद एक सकारात्मक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संतान के लिए किसी नई शुरुआत का अवसर भी मिल सकता है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन संतुलित और लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पूरी एकाग्रता के साथ काम करें, क्योंकि आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी दूर रहने वाले प्रियजन की याद मन को भावुक कर सकती है। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। नए कार्यों की शुरुआत करने का उत्साह भी बना रहेगा।
मीन राशि
आज आपको हर काम सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान रखें, क्योंकि लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बड़े जोखिम लेने से बचें और साझेदारी में बिना जांच-पड़ताल के निर्णय न लें। आपकी मधुर वाणी कई समस्याओं का समाधान कर सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है और डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे दिन सुखद रहेगा।