फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 August Rashifal: सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 03 Aug 2026 06:25 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

3 August 2026 Rashifal: आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए इस राशिफल से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
3 August 2026 Rashifal - फोटो : अमर उजाला
3 August 2026 Rashifal: 3 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कई राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ जातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, वहीं आर्थिक मामलों में भी लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि, कुछ राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचते हुए धैर्य रखना होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज किस्मत आपको एक बड़ा संकेत दे रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम अचानक सुलझ सकता है और समाज में आपकी पहचान चमक सकती है। लेकिन प्रेम में थोड़ी सावधानी जरूरी है, साथी को नजरअंदाज किया तो दूरी बढ़ सकती है। मां की सेहत चिंता दे सकती है, भागदौड़ बढ़ेगी। इच्छा पूरी होगी, पर मन फिर भी कुछ अधूरा महसूस करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौके लेकर आया है। कोई नई खरीदारी दिल खुश कर देगी और परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। घर में नई शुरुआत, चाहे वाहन हो या मरम्मत शुभ संकेत दे रही है। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन सेहत को हल्के में लिया तो परेशानी बढ़ सकती है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
भागदौड़ भरा दिन है। लेकिन राहत की बात है कि, मदद खुद चलकर आएगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। अपने काम खुद करें, दूसरों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। बच्चों पर नजर रखें, उनकी दिशा सही रखना आपकी जिम्मेदारी है। सरकारी काम में जल्दबाजी नहीं, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन परीक्षा ले सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। काम में फोकस बढ़ेगा और बॉस की नजर में आपकी वैल्यू भी। दिल में सहयोग की भावना रहेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। छोटी-छोटी बातों का तनाव रहेगा, लेकिन परिवार के विवादों से राहत मिलेगी। लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन मन में चल रही उलझनें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो जीत आपकी होगी। सेहत, खासकर शुगर और बीपी को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है, मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज सेहत पर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। अपने राज किसी से शेयर ना करें, कोई फायदा उठा सकता है। फोकस बनाए रखेंगे तो रास्ता खुद बन जाएगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
सुबह की शुरुआत ही खुशखबरी लेकर आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे और काम की रफ्तार तेज होगी। जिम्मेदारियों को समय पर निभाकर आप सबका दिल जीत लेंगे। प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज धैर्य ही आपकी असली ताकत है। मीठी वाणी से आप हर मुश्किल आसान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी मामले में भाइयों से बात आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं,स्कॉलरशिप तक मिल सकती है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है। जीवनसाथी से कुछ भी छुपाना भारी पड़ सकता है। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। राजनीति या नए काम में हाथ आजमाने का मन बनेगा। बिजनेस में ग्रोथ दिखेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे। पिता से बहस से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। नया पद या प्रमोशन मिल सकता है। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो सफलता तय है। प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो हर काम समय पर पूरा होगा। लेकिन सेहत को नजरअंदाज किया तो बड़ी समस्या बन सकती है। दिनचर्या सुधारेंगे तो लाइफ बैलेंस में आ जाएगी।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन आपको मुस्कुराने की वजह देगा। समस्याओं का हल मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। नया वाहन लेने का सपना भी पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर आज फायदा ही फायदा आपको हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए कंट्रोल जरूरी है। आपके काम आपको नई पहचान दिलाएंगे। बच्चे आपकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखेंगे। अनजान लोगों की बातों में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। लेकिन एक शुभ समाचार आपका दिन बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें