फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: इन 3 राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, सेहत को लेकर रहें अलर्ट

Tue, 29 Sep 2026 05:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 29 september 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज कोई अटका काम पूरा करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। रिश्तों में चली आ रही खटास बातचीत और समझदारी से दूर हो सकती है। छात्रों को अच्छे अंक की प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक दायरा भी पहले से अधिक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज सफलता मिल सकती है। आप अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा व्यापार में पुराने मनमुटाव को बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास सफल हो सकता है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के अधूर काम पूरे होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और सही समय पर लिया गया फैसला लाभ दे सकता है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
किसी बात से मन थोड़ा उदास हो सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसके अलावा संतान की संगति और गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की मन की इच्छा पूरी होती दिख रही है। माता-पिता की सेवा और उनके साथ समय बिताने से मन को गहरी संतुष्टि मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
नौकरी में लोगों के बीच आपकी मौजूदगी महसूस की जाएगी। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है। साथ ही व्यापार में बदलाव या नई रणनीति अपनाने का विचार मन में जोर पकड़ सकता है। धन लाभ की खुशी पूरे दिन चेहरे पर दिखाई दे सकती है।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आपका प्रभाव बढ़ेगा। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना ही बेहतर रहेगा। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़ी यात्रा की आज योजना बना सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
परिवार से जुड़ी किसी समस्या को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने पर रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। काम पूरा होने पर मन को बड़ी राहत मिलेगी।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। इस समय कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। मानसिक दबाव कम होगा। आज  सही दिशा में उठाया गया कदम आगे का रास्ता आसान कर सकता है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। दिन आपके लिए खुशनुमा भी हो सकता है। क्रश के साथ आप घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहिक जीवन में भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। 
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों की आज कोई डील पक्की हो सकती है। काम को लेकर यात्रा आपके लिए उपयोगी और लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें