फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को आज मिलेगा बड़ा लाभ, निवेश-नौकरी में आएगा बड़ा मोड़

Mon, 28 Sep 2026 06:09 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 28 september 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती हैं। अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और कारोबार में नई गति आएगी। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों केलिए दिन खास रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाता दिखाई दे सकता है। आपकी कोशिशें धीरे-धीरे सफलता की दिशा में बढ़ेंगी। इसके अलावा व्यापार में रुके हुए कामों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है। आज प्रगति के साथ सहयोग भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आपको आज सावधानी रखनी होगी और परिवार से जुड़ी निजी बातों को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। पुराने अनुभव आज सही निर्णय लेने में आपकी मदद करेंगे और समझदारी से उठाया गया कदम लाभदायक रहेगा।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। साथ ही, उत्साह बढ़ाने वाली कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। लेकिन दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अगर किसी दूर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको राहत महसूस होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
अपनी पसंद और शौक की चीजों पर खर्च करने का मन बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए कोई खास चीज खरीदने का मन बन सकता है। 
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी और उसमें सफलता मिलने के योग भी हैं। माताजी की ओर से मिली सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। सार्वजनिक व्यवहार में प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है। 

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ रखें। नए संपर्क आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज स्वास्थ्य को लेकर राहत महसूस होगी और माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा। रिश्तों में भी आपसी समझ और मधुरता बनाए रखने के अवसर मिलेंगे।सोच-समझकर ही कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना आपके हित में रहेगा।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
पार्टनरशिप से जुड़े कामों में कागजी कार्रवाई को लेकर सावधानी बरतें और जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। शादीशुदा जातकों को बातचीत के दौरान संयम रखना चाहिए।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आपकी मधुर वाणी लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करेगी। कारोबार में आपकी सलाह और बातचीत प्रभावी रहेगी। अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें