Rashifal 28 June 2026: 28 जून 2026 का दिन कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसरों के संकेत दे रहा है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर, धन और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए 28 जून 2026 का आज का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज निर्णयों को लेकर मन में असमंजस रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। संयम और फोकस से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य में अचानक गति आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन परिवार और रिश्तों में खुशी लेकर आएगा। घर में पुरानी बातों का समाधान संभव है। साझेदारी या नए संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज सावधानी जरूरी है, खासकर वाहन और खर्चों में। परिवार या दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकता है, लेकिन वरिष्ठों की सलाह उपयोगी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें और निजी बातें सीमित रखें। शांत रहकर फैसले लेना लाभ देगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार में भावनात्मक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन धैर्य रखें। व्यापार में हल्की चुनौतियां रह सकती हैं, पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। नए अवसर और सीखने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें और भाई-बहनों से तालमेल रखें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं और विदेश से जुड़े कार्यों में अच्छी खबर मिल सकती है। काम योजनाबद्ध तरीके से करें और सेहत व खानपान का ध्यान रखें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान से जुड़ी बात मन को प्रभावित कर सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
आज सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी पर तुरंत भरोसा न करें। घर में धार्मिक या शुभ कार्य की योजना से माहौल अच्छा रहेगा। दूर से कोई खबर मन को भावुक कर सकती है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मेहनत से आपको अच्छी पहचान मिलेगी। जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। वाहन या नई चीज खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है। पिता का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा और संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी।
मीन राशि
आज सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ के योग हैं और कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में फायदा दे सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।