Rashifal 26 June 2026: 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसे रामलक्ष्मण द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी आज कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसरों के संकेत दे रही है। ऐसे में मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ समेत सभी 12 राशियों के लिए यह दिन कैसा रहने वाला है, करियर, कारोबार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में क्या कहती है आपकी किस्मत, जानिए 26 जून 2026 का आज का राशिफल।