Rashifal 25 August: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डाल सकती है। कुछ जातकों के लिए करियर और धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Rashifal 25 August: 25 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रहों की चाल का असर जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, जबकि व्यापारियों के लिए नए संपर्क और लाभ के अवसर बन सकते हैं। प्रेम जीवन में भी किसी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ लोगों को छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशि के लिए 25 अगस्त 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
मेष राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। कामकाज में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी पुरानी मेहनत का असर अब साफ नजर आएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत या जीत की खबर मिल सकती है। आपकी पहचान, प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। परिवार के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा और रिश्तों में भी गर्माहट बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
वृषभ राशि
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुरानी दूरियां भी कम होंगी। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। बाहर का तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काम में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। किसी की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। दोस्त आपका साथ देंगे, हालांकि कोई करीबी व्यक्ति आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा आज पूरी होने के संकेत हैं, जिससे मन काफी खुश होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
कर्क राशि
आज का दिन खुशियों और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ मस्ती करने और मन हल्का करने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग आपको राहत दिलाएगा। मां के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसे बहस का रूप देने के बजाय प्यार और बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
सिंह राशि
आज आप अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और अच्छे परिणाम भी हासिल करेंगे। कारोबार में किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। संतान की सफलता से आपका मन गर्व और खुशी से भर जाएगा। हालांकि, किसी बड़े जोखिम में पैसा लगाने से बचें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास और साहस दोनों मजबूत रहेंगे। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और कारोबार में बदलाव या विस्तार की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और परीक्षा के परिणाम उम्मीद के मुताबिक आ सकते हैं। मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। आपकी मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
तुला राशि
आज सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान होगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने सामान और जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें। लंबे समय से दिया हुआ उधार वापस मिलने की संभावना है। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें। आय के किसी अतिरिक्त स्रोत से भी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि
आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी सोच-विचार से आगे बढ़ें। आपकी समझदारी ही आपको सही दिशा दिखाएगी। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी खटास आ सकती है, लेकिन बातचीत और धैर्य से इसे संभाला जा सकता है। परिवार में किसी खुशी या शुभ समाचार से माहौल बेहतर होगा। भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
धनु राशि
आज कुछ उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचें, क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी के सामने साझा न करें। नया घर खरीदने की योजना है तो कागजात और कानूनी प्रक्रिया अच्छी तरह जांच लें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन जोखिम का स्तर समझकर ही कदम बढ़ाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
मकर राशि
आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। कामकाज में तकनीकी समस्या या किसी छोटी अड़चन के कारण रफ्तार धीमी पड़ सकती है। किसी भी काम को जल्दबाजी में न निपटाएं। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें। आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी होगा। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा पूरा करना न भूलें, इससे रिश्ते में भरोसा बना रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amarujala
कुंभ राशि
आज लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कानूनी मामला भी आपके पक्ष में जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी दोस्त को आपकी जरूरत पड़ सकती है और आप उसकी मदद के लिए आगे आएंगे। आपकी यह मदद रिश्ते को और मजबूत करेगी।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार होने से मन हल्का और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करने से मन का बोझ कम होगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन की योजना बन सकती है, लेकिन इसके साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।