मेष राशि
आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मेहनत का सही परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। हालांकि, बजट का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। कोर्ट से जुड़ा मामला परेशान करेगा, इसलिए भाई से बात आप कर सकते हैं। कुछ नया करने की कोशिश सफल हो सकती है, लेकिन किसी भी फैसले से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह जांच लें।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। धन लाभ भी आपको आज हो सकता है। करियर में आज लिया गया कोई जल्दबाजी भरा फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। विवाह के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है। कोई दोस्त आपसे सहायता मांग सकता है। वहीं, दिन के दौरान कुछ खास लोगों से मुलाकात भी होगी और घर में मेहमानों के आने से आपकी व्यस्तता भी बढ़ सकती है। नए लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन आपको आगे बढ़ने के नए मौके देगा। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आवेश में आकर कोई भी गलत फैसला लेने की भूल न करें। किसी काम में देरी को असफलता न समझें, धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
सही दिशा में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में ध्यान बेहतर होगा।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
कारोबारी गतिविधियों को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को सुकून दे सकती है। मौसमी बीमारियों से बचना चाहिए।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। आज नए निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
किसी विवाद का मामला कानूनी रूप भी ले सकता है, इसलिए बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। जरूरी दस्तावेज और सामान संभालकर रखें। आज विरोधी परेशान भी आपको कर सकते हैं।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
बिना सोचे कही गई कोई बात रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। आसपास के लोगों और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझकर ही आगे बढ़ें।
मीन राशि
किसी भी डील को फाइनल करने से पहले हर दस्तावेज और शर्त को ध्यान से पढ़ें। घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा।