फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 August: मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की, मिलेंगे नए अवसर

Thu, 20 Aug 2026 08:06 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
20 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala

Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जबकि व्यापारियों को अपने काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। वहीं, पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन मिला-जुला रह सकता है। कुछ लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि कुछ जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है, धन की स्थिति कैसी रहेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं 20 अगस्त 2026 का आज का राशिफल।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मेष राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देती नजर आ रही है। व्यापार में सफलता के अच्छे संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। आपकी मेहनत अब लोगों की नजर में आएगी और काम की तारीफ भी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का जनसमर्थन बढ़ सकता है। नए घर का सपना भी अब पूरा होने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। किसी बड़े फैसले से पहले पिता की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें।

विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

वृषभ राशि
आज मन को सुकून देने वाली खबर मिल सकती है। लंबे समय से चल रही कोई चिंता धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएगी। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे चेहरे पर खुशी आएगी। सरकारी दफ्तरों में अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं। हालांकि, हर मामले में अपनी राय देना जरूरी नहीं है। आज समय और धन का सही इस्तेमाल करेंगे तो दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मिथुन राशि
आज किसी नई शुरुआत के लिए माहौल बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। परिवार के साथ खास समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज एकाग्रता सबसे जरूरी रहेगी। किसी बात पर बहस करने से बचें, क्योंकि छोटी सी बात बेवजह बड़ा विवाद बन सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार और अपनों का साथ इसे खास बना देगा। घर में साफ-सफाई, सजावट या मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कानूनी मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी कागज या प्रक्रिया को हल्के में न लें। पड़ोसियों के साथ अपनी निजी बातें साझा करने से बचना बेहतर होगा। शांति बनाए रखेंगे तो दिन आराम से बीतेगा।

विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

सिंह राशि
आज आपके लिए चमकने और आगे बढ़ने का दिन है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप इस बार ज्यादा समझदारी से कदम बढ़ाएंगे। कला, रचनात्मकता और किसी खास हुनर में निखार आएगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के भी संकेत हैं। हालांकि, हर नई पहचान को तुरंत अपना समझने की भूल न करें।

विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

कन्या राशि
आज आपकी मीठी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे। आप जिस तरह अपनी बात रखेंगे, उससे लोग आसानी से आपकी ओर आकर्षित होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रह सकता है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। घूमने या यात्रा के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आए। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना नए अवसर का रास्ता भी खोल सकता है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

तुला राशि
आज धन और आत्मविश्वास दोनों आपका साथ देंगे। आपकी रचनात्मक सोच आपको किसी नई उपलब्धि तक पहुंचा सकती है। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि वापसी में परेशानी हो सकती है। आज दूसरों की सलाह से ज्यादा अपने अनुभव पर भरोसा करना आपके लिए सही रहेगा। यही अनुभव आपको सही दिशा दिखाएगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

वृश्चिक राशि
आज आपका आकर्षण और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से चली आ रही चिंता भी कम हो सकती है। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। किसी के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन आपकी क्षमता आपको हर स्थिति को संभालने में मदद करेगी।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

धनु राशि
आज का दिन कुछ खुशियां और कुछ सीख लेकर आएगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। हालांकि, हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। मेहनत करने के बावजूद परिणाम आपकी उम्मीद से थोड़ा कम मिल सकता है, लेकिन इसे असफलता न समझें। यह समय आपको आगे के लिए तैयार कर रहा है। किसी से भी वादा करने से पहले अपनी स्थिति और क्षमता जरूर जांच लें।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मकर राशि
आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और दिल की कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने पर ध्यान देने का सही समय है। मां की सेहत से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा या कोई हलचल हो सकती है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा उलझने के बजाय अपने काम और लक्ष्यों पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

कुंभ राशि
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से बॉस प्रभावित होंगे और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की मदद करने की आपकी आदत आपको लोगों के बीच खास बनाएगी, लेकिन इसके साथ अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां आज आपका ध्यान खींचेंगी। यात्रा के दौरान वाहन से जुड़ी कोई समस्या अचानक खर्च बढ़ा सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मीन राशि
आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। वाणी में संयम रखें, क्योंकि आपकी कही कोई बात गलत समझी जा सकती है और मामला बिगड़ सकता है। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा, लेकिन इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे साझा न करें, वरना परेशानी हो सकती है। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य से प्रक्रिया पूरी करें। बच्चों से किया कोई वादा जरूर निभाएं, इससे आपके रिश्ते में विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें