आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
आज सेहत को लेकर राहत महसूस हो सकती है और पुरानी परेशानी में कमी आने के संकेत हैं। फिर भी किसी विरोधी की गतिविधि को लेकर सावधान रहना बेहतर रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक कामों की ओर प्रेरित करेगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकेगी। कर्ज चुकाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी काम समय पर पूरे होने से मन को राहत और मानसिक शांति मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।