Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
Ank Jyotish Today 27 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल रविवार, 27 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 27-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 2 +7 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =23, फिर 2 +3 = 5 यानी कल का भाग्यांक 05 है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। बुध के प्रभाव के कारण ये लोग बुद्धिमान, तेज गति से काम करने वाले, साहसी और संवाद कला में निपुण होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। खास बात यह है कि, मेहनत आपकी मान-सम्मान भी दिला सकती है। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज दोस्तों और करीबियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग-भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है। पुरानी बातों के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं के सफल होने तक धैर्य बनाए रखना होगा। शुभ अंक-15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है और मन थोड़ा भटक सकता है। व्यापार या लेन-देन से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी रहेगा। शुभ अंक - 4
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे खुद को खास महसूस करेंगे। परीक्षा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इससे वे एक नए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आपको अपने काम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। यदि पति पत्नी के बीच मतभेद चल रहे थे तो वे दूर हो सकते हैं । छात्रों को घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। अपनी मन की बात किसी से साझा करने से बचें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, जिससे परिवार को समय कम दे पाएंगे। विदेश यात्रा या दूर यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें। शुभ अंक - 12
शुभ रंग - भूरा
अंक 9
आज आप अपने काम, करियर और आध्यात्मिक जीवन में प्रगति पर ध्यान देंगे। लोगों से मुलाकात और संपर्क बढ़ेंगे। मन में रोमांटिक भाव रह सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। शुभ अंक - 46
शुभ रंग - नीला
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।