Tirgrahi Yog in Pisces 2026: 15 मार्च 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए मीन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही न्याय के कारक शनि और विलासिता के ग्रह शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य के मीन में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, एक ही राशि में तीन ग्रहों का होना विशेष संयोग होता है। इसका खास प्रभाव राशियों से लेकर देश-दुनिया पर नजर आता है। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी भी साबित होता है। जातकों पर तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव होने से इन्हें करियर, व्यापार, निवेश, यात्रा व रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में यह त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।
Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, इन 4 राशिवालों को मिलेगा लाभ