Trigrahi Yog In Mithun 2025: जून ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस माह मिथुन राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक जून में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य 15 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर इसी राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं देव गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में मौजूद है। ऐसे में सूर्य, बुध और गुरु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है, क्योंकि इसके प्रभाव से जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग है। आइए इन लकी राशियों का नाम जानते हैं।