फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology Tips: ग्रहों को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये चीजें, जानें कौन-सी आदतें बनती हैं परेशानी की वजह

Wed, 19 Aug 2026 04:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Astrology Tips: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति के कुछ कर्म और आदतें भी ग्रहों की शुभ स्थिति को कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन कामों से ग्रह कमजोर माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Astrology Tips - फोटो : अमर उजाला
Astrology Tips: ज्योतिष में नौ ग्रहों को मुख्य माना गया है, जिनका व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कुंडली में प्रत्येक ग्रह की स्थिति के अनुसार जातक को अलग-अलग प्रकार के शुभ और अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि, ग्रहों की मजबूत स्थिति व्यक्ति को सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं, जबकि उनकी कमजोर स्थिति के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियां, कामों में देरी और मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति के कुछ कर्म और आदतें भी ग्रहों की शुभ स्थिति को कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन कामों से ग्रह कमजोर माने जाते हैं।
Feng Shui Tips: फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी को पहनने से क्या-क्या होते हैं लाभ, जानिए तरीका
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Astrology Tips - फोटो : Adobe Stock
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन आदतों से बचना चाहिए
  • मान्यता है कि, गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों को परेशान करने से शनि की शुभ स्थिति कमजोर हो सकती है। इसलिए हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए, इससे जीवन में सकारात्मकता भी बनी रहती है।
  • माना जाता है कि, बार-बार झूठ बोलना, किसी को धोखा देना या किसी भी प्रकार का छल-कपट करना गुरु की स्थिति को कमजोर कर सकता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
Astrology Tips - फोटो : adobe stock
  • घर में लगे पौधों को समय पर पानी न देना और उन्हें सूखा रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि, इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। इसलिए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करना शुभ माना जाता है। साथ ही घर में सूखे और खराब पौधों को लंबे समय तक रखने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
Astrology Tips - फोटो : freepik
  • ज्योतिषियों के अनुसार, लालच या गलत तरीकों से कमाया हुआ धन शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति को कमजोर कर सकता है। इससे भौतिक सुख, प्रेम और प्रभाव में भी कमी आ सकती है। 
  • ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गिलास में पानी छोड़ देने की आदत चंद्रमा की स्थिति को प्रभावित करती है। इससे तनाव बढ़ता है और मन में अस्थिरता आ सकती है। इसलिए पानी को व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
 

Kajari Teej 2026: इन 3 महिलाओं को नहीं रखना चाहिए कजरी तीज का व्रत, जानें वजह

Venus Retrograde 2026: सुख और वैभव दाता ग्रह शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन चार राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें