फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा इमोशनल होते हैं इन 3 राशि के लोग, दिल पर लेते हैं हर छोटी बात

Mon, 31 Aug 2026 06:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोग बहुत भावुक होते हैं। ये लोग अक्सर दूसरों की बातों का जल्दी बुरा मान जाते हैं। यही नहीं पुरानी से पुरानी बातों का भार भी इनके दिल पर रहता है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला AI
Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs: कुछ लोग हर छोटी से छोटी बात का जल्दी बुरा मान जाते हैं। यही नहीं, वे किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचते हैं और उस बात का भार लंबे समय तक अपने मन पर रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि, चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक ग्रह हैं और कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति को अधिक भावुक और चंचल बना सकती है। वहीं, कुछ राशियों पर भी चंद्रमा का प्रभाव माना जाता है, जिससे व्यक्ति अधिक संवेदनशील हो सकता है। इसी वजह से ये लोग छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लोग अधिक इमोशनल माने जाते हैं।
Six Fingers People Personality: 6 उंगलियों वाले लोग क्यों माने जाते हैं खास ? जानिए इनकी खासियत
विज्ञापन

2 of 4
Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग काफी भावुक माने जाते हैं। ये अक्सर छोटी-छोटी बातों को भी दिल पर ले लेते हैं और किसी के व्यवहार या कही गई बात को लंबे समय तक याद रखते हैं। हालांकि, रिश्तों में ये पूरी ईमानदारी और सच्चाई रखते हैं। कला के क्षेत्र में भी ये अच्छा नाम कमाते हैं और हर परिस्थिति में अपने करीबियों का साथ निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन अधिक भावुक होने के कारण कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव महसूस करने लगते हैं।
Marriage Line: विवाह रेखा पर बने ऐसे निशानों को माना जाता है अशुभ, जानिए क्या होता है मतलब
विज्ञापन

3 of 4
Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि पर चंद्रमा का स्वामित्व माना जाता है, इसलिए इस राशि के जातक भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील हो सकते हैं। इनके स्वभाव में चंचलता देखने को मिलती है और ये अपने व्यवहार से दूसरों को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि, भावनाएं अधिक होने के कारण किसी की कही हुई बात का ये जल्दी बुरा मान सकते हैं। साथ ही, पुरानी से पुरानी बातों को लेकर भी अक्सर अपने साथी से चर्चा करते हैं। कई बार बीती हुई बातें इनके मन में लंबे समय तक बनी रहती हैं।
Palmistry: हथेली पर बना ऐसा शनि पर्वत व्यक्ति को दिलाता है मान-सम्मान और सफलता
विज्ञापन

4 of 4
Top 3 Emotional And Sensitive Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोग सामान्य तौर पर शांत और संतुलित स्वभाव के माने जाते हैं। इनमें धैर्य भी अच्छा होता है, लेकिन किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचना और संवेदनशील होना कई बार इनकी परेशानियां बढ़ा सकता है। ये सामने वाले की बातों और व्यवहार को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से कई बार छोटी-सी बात भी इनके मन को प्रभावित कर सकती है। दूसरों से अधिक अपेक्षाएं रखना भी इनके तनाव का कारण बन सकता है।
Palmistry: हथेली पर बनने वाले राजयोग के तीन निशान, जिससे मिलता है बड़ा पद और मान-सम्मान
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें