फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये होते हैं ज्योतिष के 12 अच्छे संकेत, 1 भी मिले तो समझो बदल जाएगी आपकी किस्मत

Wed, 06 Jun 2018 09:37 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 12
दैनिक जीवन में कुछ संकेतों को दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है, तो कुछ संकेत ऐसे भी हैं, जो हमें बताते हैं कि अच्छा समय आने वाला है। इन संकेतों को पहचाने की कोशिश करें। प्राचीन ग्रंथ और ज्योतिषशास्त्र कहता है कि प्रकृति हमें कुछ ऐसे शुभ संकेत देती है, जो हमें बताते हैं कि जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 12
सपने में किसी ऊंची इमारत या स्थान पर खड़ा होते दिखाई देना। यह संकेत होता है कि जल्द ही आप करियर में किसी नए मुकाम या लक्षय को प्राप्त करने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
छींक आना एक अशुभ संकेत माना जाता है, लेकिन इसमें भी शुभ संकेत छिपा होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि सुबह नाश्ता करने बैठे हैं और छींक आ जाए, तो यह संकेत है कि कुछ अच्छा होने वाला है। अगर आप सपने में साफ पानी को देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपको जल्द ही बड़ा धन लाभ होने वाला है। इसी तरह कपड़े उतारते समय पैसों का गिरना भी लाभ का संकेत होता है। 

 

4 of 12
सुबह किसी काम के लिए तैयार हो रहे हैं और घर में लगे मकड़ी के जाले में मकड़ी घूमती दिखाई दे, तो यह संकेत होता है कि आपका काम बन जाएगा। घर से बाहर निकलते समय यदि आपके सामने कोई पक्षी आकर बैठ जाता है और बिना पंख हिलाए वह बैठा रहता है, तो यह संकेत है कि आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 12
किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देते जाते समय यदि कोई गाय या नारियल सामने पड़ जाए, तो यह संकेत होता है कि नौकरी आपको मिल जाएगी।
विज्ञापन

6 of 12
जब कभी भी यात्रा करते समय आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुत्ता, सांप दिखे, तो यह संकेत हैं कि आपके पास धन आने वाला है। सपने में हरे-भरे प्राकृतिक नजारे दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। हरियाली अगर पानी के किसी स्रोत के पास हो, तो यह संकेत है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा बदलाव होगा।
विज्ञापन

7 of 12
घर में यदि मोर या नीलकंठ पक्षी आए, तो यह संकेत होता है कि घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होगा या कोई शुभ सूचना मिलने वाली है।

8 of 12
जब भी कभी आप पूजा करते हैं और भगवान की प्रतिमा पर रखा फूल या पत्ता आपके सामने गिर जाए, तो यह संकेत होता कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी। 

9 of 12
शादी की बात चल रही हो और जीवनसाथी को देखने जाते समय यदि कोई स्त्री लाल साड़ी में पूरा श्रृंगार किए हुए नजर आए, तो यह संकेत होता है कि आपको श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलने वाला है।

10 of 12
आप रास्ते पर चल रहे हैं और रास्ते में आपको कोई सिक्का पड़ा मिलता है, तो यह संकेत होता है कि उधार दिया हुआ पैसा आपको जल्द मिलने वाला है। यह आर्थिक स्थिति मजबूत होने, धन लाभ होने का भी संकेत होता है।

11 of 12
आप किसी जरूरी यात्रा पर जाने वाले हैं और घर से निकलते ही, आपको याद आए कि आप कुछ सामान भूल रहे हैं, तो यह बुरा समय टलने का संकेत है।
विज्ञापन

12 of 12
परीक्षा के लिए जाते समय राह में कोई पुष्प पड़ा मिले, तो यह सफलता का संकेत है। सुबह उठते ही दूध या दही जैसे पदार्थ दिखना भी अच्छी किस्मत का संकेत होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें