फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream About Money: क्या आपको भी आते हैं इस तरह के सपने? अमीर होने का संकेत देते हैं ऐसे स्वप्न

Fri, 29 Aug 2025 04:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब व्यक्ति का भाग्य चमकने वाला होता है तो उसे कुछ शुभ सपने दिखाई देते हैं। ये सपने इस बात का संकेत होते हैं कि उसका जीवन नए मोड़ पर जाने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
अमीर होने का संकेत देते हैं ऐसे स्वप्न - फोटो : adobe stock
Dream to Become Rich Meaning: हर इंसान को धनवान और संपन्न होने की इच्छा होती है। कई बार लोगों के जीवन में अचानक धन, वैभव और सुख-सुविधाओं का आगमन हो जाता है। हिंदू धर्मग्रंथ स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों और सपनों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें अगर सही समय पर पहचाना जाए तो ये आने वाले अच्छे समय और आर्थिक समृद्धि की ओर इशारा करते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब व्यक्ति का भाग्य चमकने वाला होता है तो उसे कुछ शुभ सपने दिखाई देते हैं। ये सपने इस बात का संकेत होते हैं कि उसका जीवन नए मोड़ पर जाने वाला है। अक्सर लोग रोजमर्रा की परेशानियों में उलझकर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन भविष्य पुराण में बताया गया है कि ऐसे सपने किसी भी इंसान के लिए अत्यंत शुभ हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सपने में मंदिर या ध्वज देखना - फोटो : freepik
सपने में मंदिर या ध्वज देखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में मंदिर, सूर्यदेव, चंद्रमा या ध्वज देखता है, तो यह आने वाले सुनहरे भविष्य का संकेत होता है। ऐसे सपने इस बात का प्रतीक होते हैं कि व्यक्ति को सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उसके जीवन से धन की कमी समाप्त हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पेड़-पौधे लगाने का सपना - फोटो : adobe stock
पेड़-पौधे लगाने का सपना
अगर सपने में आप स्वयं को वृक्ष या पौधे लगाते हुए देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि जल्द ही आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी और तरक्की मिलेगी। इस प्रकार का सपना आने वाला समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी होने का संकेत देता है।
 

4 of 6
सपनों में विशेष वस्तुएं खाना - फोटो : adobe stock
सपनों में विशेष वस्तुएं खाना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में सोने या चांदी के पात्र में खीर खाते हुए दिखाई दे, तो यह ऐश्वर्य और वैभव प्राप्ति का संकेत होता है। वास्तविक जीवन में मदिरा का सेवन अशुभ माना गया है, लेकिन यदि सपनों में कोई व्यक्ति खुद को मदिरा पीते हुए देखता है, तो यह भी आर्थिक लाभ और समृद्धि की ओर इशारा करता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
मां लक्ष्मी का आगमन - फोटो : adobe stock
मां लक्ष्मी का आगमन
यदि आप सपने में स्वयं को अनेक सिर और भुजाओं वाला देखते हैं, तो इसका मतलब है कि घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होने वाला है। इससे करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन सबकुछ सुधरने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तारे, पर्वत और नदी पार करने का सपना - फोटो : Freepik
तारे, पर्वत और नदी पार करने का सपना
सपनों में तारे, सूर्य, चंद्रमा या पर्वत दिखाई देना भी बहुत शुभ होता है। यह संपत्ति और धन प्राप्ति का संकेत देता है। अगर कोई व्यक्ति खुद को साहसपूर्वक नदी पार करते हुए देखे, तो यह बड़ा आर्थिक लाभ और जीवन में प्रगति की ओर संकेत करता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें