rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी हैं और उनका गोचर बारहवें भाव से होने जा रहा है। आपके लिए यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आपके कार्यस्थल पर आपके शत्रु आपके लिए मुश्किलें पैदा करने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। इस गोचर के दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। इस समय आप अपने पिता की सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।