फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan Yog 2024: सूर्य-राहु के संयोग से बनेगा ग्रहण योग, इन राशि वालों पर हो सकता है बुरा प्रभाव

Tue, 27 Feb 2024 04:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य-राहु की मीन राशि में युति - फोटो : अमर उजाला
Grahan Yog 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और राहु ग्रह का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में जहां सूर्य को राजा का दर्जा हासिल है वहीं राहु को पापी और छाया ग्रह माना जाता है। जब सूर्य- राहु की युति होती है तो इसका बुरा प्रभाव सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी दो ग्रह किसी राशि में गोचर करते हैं तो शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं वहीं राहु उल्टी चाल से चलते हुए 18 महीनों के बाद अपनी राशि बदलते हैं। जल्द ही राहु-सूर्य का संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें 14 मार्च को मीन राशि में राहु और सूर्य की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में राहु-सूर्य की युति को अशुभ माना जाता है। 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य-राहु की यह युति 18 साल के बाद बनने जा रही है। इन दोनों ही ग्रहों की युति से ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। 14 मार्च को बनने जा रहा ग्रहण योग से कुछ राशि के जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जिनको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 14 मार्च को बनने वाला ग्रहण योग नुकसान करा सकता है। सूर्य-राहु की यह युति आपकी राशि से छठे भाव में बनेगा। ऐसे में आपके लिए आने वाला समय रोग, बाधा, असफलता और शत्रु भय ज्यादा रहेगा। ग्रहण योग से आपको धन हानि हो सकती है। वाद-विवाद पनप सकता है और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव के कई कारण पैदा हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
कुछ दिनों बाद ही मीन राशि में बनने वाला ग्रहण दोष सिंह राशि के लोगों के लिए नकारात्मक परिणाम दे सकता है। आपकी राशि में यह ग्रहण योग अष्टम भाव में होगा। ऐसे में आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि होने से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ किसी काम को लेकर बहसबाजी होने के संकेत हैं। जीवनसाथी संग मनमुटाव होने से मन दुखी रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
ग्रहण योग बनने से कुंभ राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहने की जररूत है। व्यापार में हानि और नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। यह ग्रहण योग आपकी कुंडली के 12वें स्थान पर बनेगा। बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें