Sun Nakshatra Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। इसे आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और करियर का प्रमुख कारक माना जाता है। यही वजह है कि सूर्य की राशि या नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 सितंबर 2026 को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य करीब 13 से 14 दिनों तक हस्त नक्षत्र में रहेंगे और 10 अक्तूबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ जातकों को इस अवधि में नौकरी, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।