ज्योतिष में ग्रहों का समय-समय पर राशियां और नक्षत्र परिवर्तन करना बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। ग्रहों के राजा सूर्य का 15 जून को राशि परिवर्तन और फिर नक्षत्र परिवर्तन एक बहुत ही खास खगोलीय घटना है। पंचांग के अनुसार, 22 जून 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और ये 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आपको बता दें कि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु होते हैं। इस तरह से सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में परिवर्तन कई राशि ये जीवन पर आने वाले दिनों तक प्रभाव डालेंगे। सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में 6 जुलाई तक रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में परिवर्तन से किन-किन राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाले हैं।